बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत, जानिए इलाज और बचाव के तरीके

Health care: मौसम बदलते ही कई लोगों को जुकाम, नाक बहना, गले में खराश और हल्का बुखार जैसी समस्याएँ होने लगती हैं. अचानक तापमान में बदलाव होने पर शरीर को नए वातावरण के अनुसार खुद को ढालने में समय लगता है. इस मौसम में वायरस तेज़ी से फैलता है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार का खतरा काफी बढ़ जाता है.

इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि मौसम बदलते समय जुकाम और वायरल बुखार क्यों होता है, इसके मुख्य कारण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है.

मौसम बदलते समय सर्दी-जुकाम क्यों होता है?
  • मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम क्यों होता है?
  • तापमान में अचानक बदलाव
  • शरीर की कमज़ोर इम्यूनिटी
  • वायरस का तेज़ी से फैलना
  • प्रदूषण और धूल के संपर्क में आना
  • इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आना
  • पर्याप्त आराम और पोषण की कमी
सर्दी-जुकाम से बचने के घरेलू नुस्खे

अदरक और शहद का रस

अदरक के छोटे टुकड़े को कूटकर उसका रस निकाल लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें. यह गले की खराश और कफ में रामबाण है.

हल्दी वाला दूध

रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं. हल्दी का एंटीसेप्टिक गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

तुलसी और काली मिर्च की चाय

पानी में 5-7 तुलसी की पत्तियां और 2-3 काली मिर्च उबालकर पिएं. यह वायरल इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है.

लहसुन

लहसुन में एंटीबायोटिक (antibiotic) गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम के इलाज में मदद करते हैं. लहसुन का सेवन इन्फेक्शन को कम करने में मदद करता है और शरीर को जल्दी ठीक करता है. आप लहसुन की कुछ कच्ची कलियों को चबा सकते हैं या इसे गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं.

भाप लेना  

नाक बंद होने पर सादे गर्म पानी या उसमें थोड़ा विक्स डालकर भाप लें. इससे फेफड़ों और नाक के रास्ते खुल जाते हैं.

सर्दी-खांसी से बचाव

सफाई बनाए रखें

बदलते मौसम में वायरस (virus) और बैक्टीरिया (bacteria) तेजी से फैलते हैं, जिससे सर्दी जुकाम हो सकता है. इसलिए हाथों को बार-बार धोना और सैनिटाइज़र (sanitiser) का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है. सार्वजनिक स्थानों पर जाने के बाद हाथ धोने की आदत डालें.

ठंड और गीलापन से बचें

ठंड और गीलापन शरीर को जल्दी प्रभावित कर सकती हैं. अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि आप पूरी तरह से गर्म और सूखा महसूस करें. बारिश और ठंडी हवाओं से बचने की कोशिश करें.

ताजे फल और सब्जियां खाएं

विटामिन्स (vitamins) से भरपूर ताजे फल और सब्जियां, जैसे गाजर, पत्तेदार साग, सर्दियों में सेहत बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करते हैं और जुकाम (cold) और खांसी (cough) को रोकने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें:-HPCL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन बड़े पदों पर निकली बंपर भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *