Forest Range Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक और नई भर्ती के फॉर्म निकल गए हैं. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की पोस्ट भरने के लिए नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर शुरू करेगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, पशुरोग विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, कृषि, वानिकी या अधिसूचना में उल्लेखित अन्य संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे. प्रश्न सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता जैसे विषयों से पूछे जाएंगे. परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी.
- साक्षात्कार: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के पद पर रिटन एग्जाम के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा. यह 50 अंकों का होगा. इंटरव्यू और रिटन एग्जाम दोनों के अंकों को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
- शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण: सभी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियो को 25 किमी 4 घंटे के अंदर पैदल चलना होगा. वहीं सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 14 किमी की पैदल चलने के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा.
- मेडिकल एग्जामिनेशन: जो अभ्यर्थी ऊपर बताए सभी चरणों को पास कर लेंगे उन्हें मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए एक चिकिस्तीय टीम गठित की जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
- BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- Forest Range Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
इसे भी पढ़ें:-किसान कैसे करें तोतापुरी मैंगो की पैदावार? कौन से सीजन में होगा बंपर मुनाफा, जानें
WhatsApp पर नहीं रहेगा स्कैम का डर, ये कमाल के फीचर रखेंगे सेफ