किसान कैसे करें तोतापुरी मैंगो की पैदावार? कौन से सीजन में होगा बंपर मुनाफा, जानें

Totapuri Mango Farming: देशभर में आम की सैकड़ों किस्मों की खेती की जाती है. इनमें से एक तोतापुरी आम है, जो काफी लोकप्रिय है. तोतापुरी आम का आकार, हल्के खट्टे स्वाद और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण प्रसिध्द है. यह सिर्फ खाने के लिए ही नही बल्कि जूस, पल्प, शेक, अचार और दूसरे चीजें बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा भी मिलता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तोतापुरी मैंगो सबसे ज्यादा भारत में कहां पैदा होता है और किसान इसकी पैदावार कैसे कर सकते हैं. 

इस आम की खेती कहां होती है?

तोतापुरी आम की खेती मुख्य रूप से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में की जाती है. कई इलाकों में बड़ी संख्या में पल्प उद्योग होने की वजह से किसानों को अपनी फसल बेचने में ज्यादा परेशानी नहीं होती और उन्हें बेहतर दाम मिल जाते हैं.

स्वाद में कैसा होता है तोतापुरी आम?

तोतापुरी आम का स्वाद दू खट्टे-मीठे स्वाद और मोटे छिलके के लिए जाना जाता है. अंदर का गूदा पीले-नारंगी रंग का होता है. एक फल का वजन आमतौर पर 250 से 500 ग्राम तक होता है. वहीं प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में इसकी सबसे ज्यादा मांग रहती है, क्योंकि इसका गूदा गाढ़ा होता है और इससे हाई क्वालिटी का पल्प तैयार किया जाता है. इसमें विटामिन सी और बी भरपूर मात्रा में होता है. इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है. इसका उपयोग पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है.

तोतापुरी आम की खेती

तोतापुरी आम की खेती के लिए लाल दोमट, जलोढ़ और लेटराइट मिट्टी में इसकी अच्छी पैदावार होती है. मिट्टी का पीएच 6.5 से 7.5 के बीच होना बेहतर माना जाता है. जलवायु की बात करें तो उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र इसकी खेती के लिए सबसे अनुकूल है. फसल के बेहतर विकास के लिए 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान और पर्याप्त नमी फायदेमंद होती है.

अगस्त-सितंबर और फरवरी-मार्च का समय सही माना जाता है. ग्राफ्टेड पौधों के लिए 99 मीटर की दूरी रखना बेहतर रहता है. रोपाई के करीब 1 महीने पहले 1*1*1 मीटर आकार के गड्ढे तैयार किए जाते हैं, जिनमें मिट्टी के साथ गोबर या की खाद या कंपोस्ट मिलाया जाता है.

इसे भी पढ़ें:-WhatsApp पर नहीं रहेगा स्कैम का डर, ये कमाल के फीचर रखेंगे सेफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *