बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली कई पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट और प्रोफेशनल्स फटाफट करें आवेदन

BOB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिए. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी मैनेजर और टैक्सेशन से जुड़े कई पद शामिल है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

  • मैनेजर डिजिटल प्रोडक्ट के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री और 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
  • सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर बी.ई/बीटेक डिग्री के साथ 6 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है.
  • टेक्निकल ऑफिसर सिविल इंजीनियर की पोस्ट पर बी.ई बीटेक और 2 साल का अनुभव चाहिए.
  • टेक्निकल मैनेजर सिविल इंजीनियर, टेक्निकल सीनियर मैनेजर सिविल इंजीनियर, टेक्निकल ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आदि पोस्ट के लिए भी बी.ई/बीटेक की डिग्री के साथ 2-7 साल का अनुभव होना जरूरी है.
  • मैनेजर सिक्योरिटी के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ 5 साल का अनुभव हासिल किया हो.

आयुसीमा

पोस्ट वाइज एज लिमिट भी अलग-अलग है. न्यूनतम 23 से अधिकतम 43 वर्ष तक के अभ्यर्थी पदानुसार इस भर्ती में आवेदन के योग्य हैं. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में 3 से 10 तक की नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.

कैसे होगा चयन?

  • आवेदन की जांच और ऑनलाइन परीक्षा: सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है, जिसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, गणित और प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे. गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (यदि लागू हो) और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसमें व्यक्तित्व, संचार कौशल और कार्य क्षमता का आकलन किया जाएगा.
  • अंतिम चयन: उम्मीदवारों का अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. चयन संबंधित श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार होगा.

ऐसे करें आवेदन

  • इन पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज पर करियर सेक्शन में करंट ऑपच्यरुनिटीज लिंक पर क्लिक करें
  • अब नोटिफिकेशन को सेलेक्ट कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस की जानकारी भरें. 
  • उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-घंटों बैठकर काम करने से हो गया है कमर दर्द? इन एक्सरसाइज को करें, मिलेगी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *