West bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है. सीएम के सख्त एक्शन के बाद घुसपैठियों में खलबली मच गई है. चेक पोस्ट पर वापस जाने के लिय फिर से घुसपैठियों की भीड़ देखने को मिल रही है.
बता दें कि मुख्यमंत्री के घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद ही वे सभी अवैध घुसपैठिए बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे हैं. बीएसएफ से हरी झंडी मिलते ही उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा. इसके लिए मालदा जिला का इंग्लिशबाजार का बागबाड़ी इलाके में होल्डिंग सेंटर बनाया गया है.
इसे भी पढे़ं:-भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 17राज्यों मे आंधी-तूफान का अलर्ट जारी