बिहार में RJD को बड़ा झटका! रितु जायसवाल BJP में शामिल

Bihar politics: आरजेडी की पूर्व महिला नेता रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे. बता दें कि जायसवाल ने BJP का दामन थामने की औपचारिक घोषणा 24 मई को की थी. आरजेडी छोड़कर रितु जयसवाल के साथ प्रोफेसर राजमणि, सीमा जायसवाल, माया गुप्ता, शकुंतला प्रजापति, संगीता यादव, सुलेखा खातून, पानो देवी, अनिल महतो और शिवशंकर शामिल हैं.

बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की. पार्टी सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा, “बीजेपी पार्टी राष्ट्र को आगे रखती है. प्रधानमंत्री देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं.” रितु जायसवाल लंबे समय तक राजद का एक प्रमुख चेहरा रही हैं. मुखिया दीदी के नाम से रितु जानी जाती रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *