मिशन शक्ति के यूपी की 75 महिलाओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

प्रयागराज। मिशन शक्ति-3 के तहत प्रदेश की 75 महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली महिलाओं में दो प्रयागराज की है। इन्हें लखनऊ में आमंत्रित किया है। इसमें एक आशा कार्यकर्ता तो दूसरी समूह की महिला है। आशा कार्यकर्ता सविता पाल सीएचसी कोढिया में तैनात है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना काल में 11 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के लिए सविता का विशेष योगदान रहा। सविता ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया। डीपीओ पंकज मिश्र बताते हैं कि सविता के उत्कृष्ट काम को देखते हुए उसका चयन किया गया। इसके अलावा एनआरएलएम के महिला समूह की प्रमिला कुमारी को भी सीएम सम्मानित करेंगे। प्रमिला मुंगराव हंडिया में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। एलएलबी कर चुकी प्रमिला ने महिलाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वह वनवासी समुदाय की भी है। इसके अलावा वह अब तक 165 समूहों में बचत खाता और 32 समूहों में सीसीएल खाता खुलवाने का काम कर चुकी हैं। लखनऊ के लिए चयन होने के बाद दोनों महिलाओं ने कहा यह गर्व की बात हैं उन्हें सीएम से सम्मान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *