China: मिशन अं‍तरिक्ष के तहत चीन ने शेनझोउ-16 स्पेसक्रॉफ्ट को किया लॉन्च

China Space Mission: चीन ने आज अपने नए स्पेस स्टेशन तियांगोंग  के लिए तीन-व्यक्तियों को सफलतापूर्वक स्पेस में भेजने के लिए शेनझोउ-16 स्पेसक्रॉफ्ट को लॉन्च कर दिया है। चीन ने साल 2021 में अपने अंतरिक्ष स्‍टेशन का सेचालन शुरू किया था औ यह उसका पांचवां मानव मिशन है। इस मिशन के अंतर्गत चीन आने वाले दस वर्षो में चांद पर अपना एस्ट्रोनॉट भेजना चाहता है।

आपको बता दें कि चीन के गोबी रेगिस्तान के किनारे स्थित जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शेनझोउ-16 स्पेसक्राफ्ट ने आज सुबह 9:30 बजे लॉन्ग मार्च 2-एफ रॉकेट से उड़ान भरी। शेनझोउ-16 एस्ट्रोनॉट से जाने वाले अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष स्टेशन (शेनझोऊ-15) के तीन यात्रियों की जगह लेंगे। पहले से मौजूद तीनों एस्ट्रोनॉट अपनी 6 महीने की अवधि पूरी कर चुके हैं, जो जमीन पर वापस लौटेंगे, वह बीते साल नवंबर में शेनझोउ-15 स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।

क्रॉस शेप बनाने की तैयारी में चीन

चीन का अंतरिक्ष स्टेशन बीते साल के अंत में पूरी तरह से संचालित हो गया था। इसके लिए चीन ने अप्रैल 2021 से अब तक 11 मानव मिशन और मानवरहित मिशन लॉन्च किए हैं। चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करने का एलान कर दिया है। अभी अंतरिक्ष स्टेशन टी शेप में है और अब चीन इसे क्रॉस शेप में बनाने की तैयारी कर रहा है।

2030 तक चांद पर इंसान भेजने की चीन की योजना

चीन ने साल 2030 तक चांद पर इंसान को उतारने का एलान किया है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के उप-निदेशक लिन शिकियांग ने बताया कि चीन मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों जिंग हैपेंग, झू यांग्झू और गुई हाइचाओ को अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा। उव अंतरिक्ष यात्रियों को चीन के स्पेस स्टेशन की परिक्रमा करने के लिए चुना गया है। ये अंतरिक्ष यात्री करीब पांच महीनों तक स्पेस में रहेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *