Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को लेकर ISRO का ट्वीट, 14 दिनों तक चांद की सैर करेगा ‘प्रज्ञान’ रोवर

Chandrayaan 3 Landing on Moon: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह ट्वीट कर चंद्रयान-3 जानकारी दी। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का ‘प्रज्ञान’ रोवर विक्रम लैंडर से नीचे उतर गया और उसने चांद की जमीन पर सैर भी की है। बता दें कि रोवर एक 6 पहिए वाला रोबोटिक व्हीकल है, जो चंद्रमा की सतह पर सैर करेगा और फिर तस्वीरें खींचेगा। इस ‘प्रज्ञान’ रोवर में इसरो का लोगो और भारत का तिरंगा बना हुआ है।

आपको बता दें कि चांद पर लैंडर की लैंडिग के चार घंटे बाद प्रज्ञान रोवर बाहर निकला। जो कि 14 दिनों तक चांद की जमीं पर सैर करेगा। वहीं, प्रज्ञान की स्पीड एक सेंटिमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलतेगा। इस दौरान कैमरों की मदद से रोवर पर चांद पर मौजूद चीजों की स्कैनिग की जाएगी। प्रज्ञान चांद पर के मौसम की भी जानकारी देगा। रोवर चांद की सतह पर मौजबद इयॉन्स और इलेक्ट्रॉन्स की मात्रा को भी पता लगाएगा।

इसरो ने कहा कि विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने के तुरंत बाद ‘लैंडिंग इमेजर कैमरा’ ने ये तस्वीरें कैद कीं। तस्वीरें चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का एक हिस्सा दिखाती हैं। इसरो ने कहा कि ‘लैंडर का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखायी दी।’

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत एक समतल क्षेत्र को चुना।’ उसने यह भी बताया कि लैंडर और इसरो के यहां मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) के बीच संचार भी स्थापित हुआ है। इसरो ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरते वक्त ली गयी तस्वीरें भी जारी की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *