Universe Bracelet: यूनिवर्स ब्रेसलेट आज के समय में बहुत से लोग पहनने लगे हैं. यह ब्रेसलेट हीलिंग स्टोन्स और क्रिस्टल की मदद से बनाया जाता है. यदि आप हाथ में यूनिवर्स ब्रेसलेट पहनते हैं, तो कार्यों में आने वाली बाधाएं आसानी से समाप्त हो जाती हैं. दरअसल, यह ब्रेसलेट हमारे शरीर के सभी सात चक्रों को संतुलित करने का काम करता है. इसे सही विधि और नियमों के साथ धारण करने से कई शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं यूनिवर्स ब्रेसलेट पहनने के नियम और लाभ.
यूनिवर्स ब्रेसलेट से मिलने वाले लाभ
- सफलता और करियर: इसे पहनने से कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रहता है, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और नई प्रगति के द्वार खुलते हैं. साथ ही सामाजिक स्तर पर मान सम्मान भी आपको मिल सकता है.
- धन और समृद्धि: ब्रह्मांडीय ऊर्जा के प्रभाव से यह कंगन आर्थिक बाधाओं को दूर कर आय के नए स्रोत और लाभ आकर्षित करने में सहायक माना जाता है.
- मानसिक शांति और चक्र संतुलन: इसके प्राकृतिक पत्थर शरीर के 7 चक्रों (Chakras) को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे तनाव और चिंता कम होती है.
इसे कैसे पहनें और इस्तेमाल करें
- सही हाथ: यनिवर्स ब्रेसलेट को धारण करने से गंगाजल से शुद्ध कर लें इसके साथ ही सृष्टि की प्रथम ध्वनि यानि ‘ॐ’ का कम से कम 11 बार आपको उच्चारण करने के बाद इसे बाएं हाथ हाथ में पहन लें.
- सकारात्मक दृष्टिकोण: यूनिवर्स ब्रेसलेट एक मार्गदर्शक और ऊर्जा संवर्धक है, जिसे धारण करते समय सकारात्मक सोच बनाए रखना बहुत ज़रूरी है.
- देखभाल: इसे नियमित रूप से साफ़ करें और नहाते समय या रात को सोते समय उतारकर सुरक्षित स्थान पर रख दें.
इसे भी पढ़ें:-अपनी डाइट में लें विटामिन से भरपूर ये 5 चीजें, हाई ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल और सेहत में आने लगेगा सुधार