Assam: असम में बाढ़ से हालात बेकाबू, 22,000 हेक्टेयर फसल पानी में डूबे

Assam: असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी है। ब्रह्मपुत्र नदी भी डेंजर लेवल को पार कर चुकी है, जिस कारण आधा राज्य पानी में डूब गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण मोरिगांव जिले में भी बाढ़ की जैसी स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह से जिले के 105 गांव डुब गए। वहीं 3059 हेक्टेयर फसल भी जलमग्न हो गए हैं।

असम की इस हालात पर राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि बाढ़ की वजह से राज्य के 22,000 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गए हैं। हमारी सरकार किसानों की मदद करेंगे। इससे पहले वाली सरकार से किसानों को कुछ भी नहीं मिला था, लेकिन हमारी सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए तैयार है। हम सभी जिले के किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

बता दें कि बाढ़ से असम के 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस साल बाढ़ की वजह से मौत की बात करें तो अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, ओरांग राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य में 44 शिविरों में से 13 और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 शिविर जलमग्न हो गए हैं। दरांग, धुबरी, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रो, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव और उदलगुड़ी जिलों में 33 सड़कें खराब हो गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *