Increase Platelets: डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया में सबसे बड़ा खतरा प्लेटलेट्स कम होने का होता है. खासकर डेंगू में प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरने लगते हैं, इसलिए डॉक्टर हर दिन प्लेटलेट्स काउंट पर नजर रखने की सलाह देते हैं. समय पर इलाज न मिले तो मरीज की हालत गंभीर हो सकती है.दवाओं के साथ-साथ सही डाइट भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी मदद करती है. आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं. स्वामी रामदेव के अनुसार इन उपायों से आप प्लेटलेट्स में सुधार कर सकते हैं:
प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय
लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीने से फायदा मिलता है.
नाश्ते में अनार और अंजीर शामिल करें
व्हीटग्रास जूसएलोवेरा जूस
गिलोय का जूस / गिलोय की गोली
पपीते के पत्तों का जूसकीवी फल और कद्दू के बीज
डेंगू में क्या पीना चाहिए?
डेंगू के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें.
दिन में 1-2 बार नारियल पानी
तुलसी के पत्ते उबालकर उसका पानी
पपीते के पत्ते का रसबुखार के लिए गिलोय का रस
उल्टी रोकने के लिए अनार का जूस
प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल
कीवी – इसमें विटामिन C और फाइबर भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है.
अनार – रोज 1 अनार या उसका जूस पीने से प्लेटलेट्स के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है.
पका हुआ पपीता, सेब, संतरा और अमरूद भी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
इसे भी पढ़ें:-महाराष्ट्र: 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो महिलाओं की मौत, छह अन्य गंभीर