Welcome to the jungle: अअक्षय कुमार, रवीना टंडन और कई बड़े कलाकारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) ने अपनी पहले दिन की एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पूरे भारत में एडवांस टिकट सेल से 3.1 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें 11,297 शो के लिए 1 लाख16 हजार 596 टिकट बिके हैं. ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई 6.27 करोड़ रुपये है, जो थिएटर में रिलीज़ होने से पहले लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी को दिखाती है.
फैंस को पसंद आई ‘वेलकम टू द जंगल’?
‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘निष्पक्ष राय- ‘वेलकम टू द जंगल’ एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है। काफी समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में इतना हंसा हूं। तलविंदर का गाना ‘क्यों’ देखना बेहद मजेदार है। बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है। अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है।’
‘वेलकम टू द जंगल’ स्टार कास्ट
अहमद खान द्वारा निर्देशित, वेलकम टू द जंगल में कई कलाकार एक साथ नजर आएंगें. फिल्म में रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिज, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:-तारातला हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी