फैटी लिवर के लिए रोज सुबह करें ये काम, शरीर में जमी गंदगी होगी साफ, लिवर होगा हेल्दी

Natural Liver Detoxification: हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यह समस्या अब सिर्फ शराब पीने वालों तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि गलत खान-पान के चलते हजारों लोग नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के शिकार हो रहे हैं. 

अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह लिवर में सूजन, फाइब्रोसिस और यहां तक कि सिरोसिस भी हो सकता है. लेकिन घबराइए नहीं. कुछ सुबह की आदतों को अपनाकर आप फैटी लिवर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं.

हेल्दी लिवर के लिए रोज सुबह करें ये काम
  • रोजाना एक से दो गिलास गुनगुना पानी पिएं.
  • सुबह नींबू+गुनगुने पानी का सेवन
  • सुबह आंवला+गुनगुने पानी का सेवन
  • हल्दी पानी या अजवाइन पानी का भी सेवन कर सकते हैं.
लीवर को हेल्दी बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
  • फाइबर से भरपूर होनी चाहिए डाइट: फैटी लिवर के मरीजों की डाइट में फाइबर भरपूर रूप से होना चाहिए. दिन के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गाजर और फाइबर से भरपूर सलाद जरूर शामिल करें.
  • जंक फ़ूड को कहें स्ट्रिकली नो: अगर लिवर में फैट जमा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि डाइट में बाहर के खानपान को पूरी तरह से अवॉयड करें. खासतौर पर रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट को डाइट से पूरी तरह हटा दें, जिससे लीवर की सूजन तेजी से कम होगी.
  • अपने आप को रखें हाइड्रेटेड: जितना ज़्यादा पाने पिएंगे बॉडी उतनी ही हाइड्रेटेड होगी और शरीर से टॉक्सिन निकलेगा. इसलिए रोजाना आठ से नौ गिलास पानी पिएं ताकि लीवर आसानी से वेस्ट मैटीरियल को फ्लश आउट कर सके.
  • सिगरेट और शराब से बनाएं दूरी: अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो तुरंत इस आदत को छोड़ें. दरअसल, सिगरेट लिवर की कार्यक्षमता को बहुत स्लो कर देता है इस वजह से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. शराब से भी दूरी बनाए, शराब का सेवन लिवर को बुरी तरह से डैमेज करता है .

इसे भी पढ़ें:-TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *