Manipur: भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मणिपुर पुलिस और भारतीय सुरक्षा बलों की एक संयुक्त कार्रवाई में तेंगनौपाल जिले से भारी मात्रा में घातक हथियार, विदेशी पिस्तौल, वॉकी-टॉकी (संचार उपकरण) और देसी बम (IED) के अवशेष बरामद किए हैं. पुलिस ने रविवार को बताया कि अलग-अलग अभियानों में दो सक्रिय उग्रवादियों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
पुलिस के अनुसार यह बरामदगी 5 जून को तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना के तहत चोनजांग कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण में सीमा स्तंभ संख्या 72 और 73 के बीच के इलाके से की गई. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान काकचिंग जिले के वांगू लाइफाम चिथेक चिंग्या अवांग के सनसम सनमातुम मेइतेई उर्फ टोम्पोक उर्फ ओनेमन (32) और थौबल जिले के थौबल अथोकपम संधाबुंग के येंगकोकपम प्रेमचंद सिंह उर्फ चिंगसांगलकपा (26) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:-सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान हुआ हादसा, दम घुटने से सुपरवाइजर समेत चार की मौत