Delhi: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के निर्माण श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. एक विशेष ‘श्रमिक सम्मान समारोह’ के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया और उनके सशक्तिकरण के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ किया.
सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी सुरक्षा व शिक्षा किट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘राष्ट्र निर्माण में अपनी अमूल्य भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. शुक्रवार को श्रमिक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर कर्मयोगी साथियों को नमन करने का अवसर मिला. कार्यक्रम में 1000 निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा किट और श्रमिक परिवारों के 100 बच्चों को शिक्षा किट प्रदान की गई, साथ ही हर वर्ष 35,000 श्रमिकों को प्रशिक्षित करने वाले बड़े स्तर के कौशल विकास अभियान का शुभारंभ किया गया.
निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क किया माफ
सीएम ने कहा, हमारी सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क को पूर्णतः माफ किया जा रहा है. “सामूहिक विवाह योजना” के माध्यम से श्रमिक परिवारों को सम्मानपूर्ण सहयोग मिलेगा. साथ ही, आधुनिक लेबर चौक और “श्रमिक सेवा केंद्र” स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आवश्यक सेवाएं सीधे श्रमिकों तक पहुंचेंगी.
इसे भी पढ़ें:-सेहत के लिए फायदेमंद जंगलों में मिलने वाला यह फल, रग-रग में भर देता है ताकत