Judicial Service Exam 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. BPSC ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 173 पदों को भरा जाएगा. आयोग ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या 12/2026 के अंतर्गत निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं
क्या होनी चाहिए योग्यता?
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव.
आयु सीमा
1 अगस्त 2025 को आपकी उम्र कम से कम 22 साल होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए यह 40 साल तक है .
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया बिहार ज्यूडिशियल सर्विस प्रतियोगी परीक्षा के नियमों के अनुसार की जाएगी. इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की जानकारी शामिल है. आवेदन फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही और पूर्ण दर्ज करना जरूरी है. गलत या अधूरा फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है.
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये रखा गया है . हालांकि, अगर आप आधार कार्ड की जानकारी नहीं देते हैं, तो आपको 200 रुपये बायोमेट्रिक फीस अलग से देनी होगी .
इसे भी पढ़ें:-धर्म, मजहब और जाति में नही बंधे होते है संत-महात्मा: पंकज जी महाराज