धर्म, मजहब और जाति में नही बंधे होते है संत-महात्मा: पंकज जी महाराज

Ghazipur: परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थाध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने 82वें पड़ाव पर कल सायंकाल जंगीपुर खेल मैदान पहुंचे। शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, चरित्र उत्थान, अच्छे समाज के निर्माण, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा मानव सेवा का संदेश लेकर 83 दिनों के जनजागरण यात्रा गाजीपुर में चल रहे हैं। अपने सत्संग सम्बोधन में उन्होंने कहा कि सन्त महात्मा किसी धर्म, मजहब, जाति, सम्प्रदाय की सीमा में बंधे नहीं होते। वे सबके होते हैं, अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिये समर्पित कर देते हैं। सबकी भलाई और कल्याण के लिये दिन रात मेहनत करते हैं।

आप लोग बड़े सौभाग्य से यह मानव तन पायें हैं। चौरासी से निकलने का एक मात्र दरवाजा इसी शरीर से होकर जाता है। अब नौ द्वारों को पार कर, दसवें द्वार पर पहुंचने का प्रयास करो। आने वाला समय बहुत खराब है। ’’राख बनेंगे महानगर तक, एटम के अंगारों से, पत्ता-पत्ता झुलस जायेगा विश्व युद्ध टैंकरों से। मानव की क्या पेश चलेगी अम्बर तक फट जायेगा, इस धरती का सारा आंगन लाशों से पट जायेगा। महाशक्तियां दुनिया भर की मिटटी में मिल जायेंगी। क्रूर विधर्मी मानव की तब, अकल ठिकाने आयेगी।

ऐसा भीषण बम भोले का ताण्डव होने वाला है, कलयुग में ही इस धरती पर सतयुग आने वाला है। इसलिये आप सबसे प्रार्थना है कि आप सचेत हो जाओ। आप सभी गुरु महाराज के जलाये हुये चिराग हो, एक-एक गांव गोद लेकर शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध का सन्देश जन-जन तक पहुंचायें। यह इस देश व समाज के प्रति आपकी बहुत बड़ी होगी। संत पंकज जी महाराज ने सुरत शब्द योग (नाम योग) साधना का, महात्माओं व फकीरों द्वारा जारी साधना का मार्ग (सुमिरन, ध्यान, भजन) विस्तार से समझाया। इसे नियमित करके अपने निजधाम निकल चलने का आग्रह किया।

आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा पर होने वाले होली सत्संग मेला में बच्चों के साथ आने के लिये सभी को निमंत्रित किया। समय निकाल कर सत्संग में आने के लिये सभी को साधुवाद कहा। सबका जीवन मंगलमय हो, इसकी शुभकामना व्यक्त किया। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

इस अवसर पर मुन्नीलाल पाल, उमाशंकर यादव, भीम जी, विमल, जनार्दन यादव, गिरधर कति, सहयोगी संगत फतेहपुर के राजबहादुर कुशवाहा, जयपाल लोधी, रामगोपाल लोधी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अंतिम पड़ाव हेतु पतहीपुर थाना मरदह ब्लाक मरदह के लिये प्रस्थान कर गई। कल (आज) यहां दोप. 12 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *