तमिलनाडु में बूथों पर लगी लंबी कतारें, दोपहर 3 बजे तक 70 % तक मतदान

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु में आज मतदान का दिन है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. लोगों में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है. अभी भी बूथों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि तमिलनाडु में इस बार बंपर वोटिंग होगी. तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सुबह-सुबह ही रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार जैसे कई बड़े एक्टर वोटिंग करते दिखे.

तमिलनाडु में ऐसे बढ़ती गई वोटिंग
  • सुबह 9 बजे तक- 17.69 प्रतिशत मतदान
  • सुबह 11 बजे तक- 37.56 प्रतिशत मतदान
  • दोपहर 01 बजे तक- 56.81 प्रतिशत मतदान
  • दोपहर 3 बजे तक 70 % मतदान
मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चुनावी मुकाबले में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रमुख पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने हैं. द्रमुक जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं अन्नाद्रमुक पांच साल तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.

TMC ने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है. कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है… भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने इको पार्क का किया शिलान्यास, बोले- नियत साफ हो तो नियति को बदलने में देर नहीं लगती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *