UPMSP 10th 12th Results Declared: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ठीक 4 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये रिजल्ट जारी किया गया. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं.
इस परिणाम में 10वीं कक्षा में कुल 90.42 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. वहीं, 12वीं कक्षा में कुल 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. बता दें कि 97.83 प्रतिशत मार्क्स के साथ कशिश वर्मा ने दसवीं कक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. 12वीं में शिखा ने टॉप किया है.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड को कैसे करें चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी.
- अब स्टूडेंट्स वहां मांगी गई जानकारी को भरें और फिर सबमिट कर दें.
- इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा.
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें.
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.
स्टूडेंट्स अपने नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं. यदि वेबसाइट किसी कारणवश क्रैश हो जाए या फिर काम न करे तो ऐसी स्थिति में भी स्टूडेंट्स अपने नतीजे डिजिलॉकर पर जाकर देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-तमिलनाडु में बूथों पर लगी लंबी कतारें, दोपहर 3 बजे तक 70 % तक मतदान