बॉक्स ऑफिस पर छाई राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी, पहले ही दिन हुई धनवर्षा

Krishnavataram: भगवान कृष्ण की कहानी से दर्शक पहले से ही भावनात्मक रूप से जुड़े हैं. अब तक श्रीकृष्ण पर जितनी भी फिल्में या टीवी शो आए हैं, सभी से दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब हाल ही में रिलीज हुई ‘कृष्णावतरम पार्ट 1: हृदयम’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है.

कृष्णावतारम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-2

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ गुरुवार, 7 मई को पेड प्रीव्यू के बाद 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जानकारी के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 40 लाख रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये हुआ. 1,549 शोज के साथ फिल्म ने 1.88 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया और इंडिया नेट कलेक्शन 1.57 करोड़ रुपये रहा. जिसमें हिंदी में 1.12 करोड़, तमिल में 2 लाख, तेलुगू में 1 लाख की कमाई फिल्म ने हासिल की. 

फिल्म की कहानी

‘कृष्णावतरम – पार्ट 1: द हृदयम’ (2026) एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जो भगवान कृष्ण के जीवन को युद्ध के बजाय उनके प्रेम, भावनाओं और मानवीय पक्ष (हृदय) के माध्यम से दिखाती है. फिल्म मुख्य रूप से कृष्ण और राधा के प्रेम और सत्यभामा के दृष्टिकोण से कृष्ण की आध्यात्मिक यात्रा पर केंद्रित है, जो वृन्दावन की लीलाओं से शुरू होती है

हार्दिक गज्जर ने किया है निर्देशन

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जो इससे पहले टीवी शो ‘देवों के देव- महादेव’ और नीना गुप्ता के साथ ‘अचारी बा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता श्रीकृष्ण के किरदार में प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में सुष्मिता भट्ट, जैकी श्रॉफ, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं.

इसे भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी के पिता का आया पहला रिएक्शन, कहा- राज्य में ईमानदारी और विकास….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *