CBSE 12th result 2026: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने वाला है. अगर आप भी इस साल परीक्षा में बैठे थे, तो अपना Roll Number और School Code निकालकर तैयार रखें. हालांकि बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है. अब बोर्ड 11 से 17 मई 2026 के बीच कभी भी परिणाम घोषित कर सकता है. इस बोर्ड परीक्षा में 18.59 लाख विद्यार्थियों ने 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच परीक्षा दी थी.
SMS से CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए एसएमएस सेवा एक बेहतरीन विकल्प है. अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर “CBSE12 (रोल नंबर) (जन्म तिथि) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट एसएमएस के जरिए आपके फोन पर आ जाएगा.
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा.
- अब वेबसाइट के होमपेज पर CBSE 12th Result 2026 एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा.
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-स्मार्टफोन खरीदते ही तुरंत कर लें ये 7 जरूरी सेटिंग्स! एक गलती पड़ सकती है भारी, जानिए पूरी जानकारी