Uttarakhand: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही डॉ.हेमचंद्र पांडे को आयोग में सदस्य चुने गए हैं. यह उपलब्धि न केवल चंपावत बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
चंपावत के लटोली ग्राम निवासी लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गजेंद्र जोशी को देश सेवा के बाद अब एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल की संस्तुति पर उन्हें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
सर्वोच्च संवैधानिक भर्ती संस्था का नेतृत्व करेंगे
देश की सीमाओं की रक्षा में दशकों तक अद्वितीय साहस, नेतृत्व और समर्पण का परिचय देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी अब उत्तराखंड की सर्वोच्च संवैधानिक भर्ती संस्था का नेतृत्व करेंगे। सैन्य जीवन में उत्कृष्ट सेवाओं के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व सौंपा गया है. उनके व्यक्तित्व, कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और निष्पक्ष नेतृत्व का प्रमाण है।