हर परेशानी में काम आएगा श्रीकृष्ण का ये एक उपदेश, हमेशा सुखी रहेगा जीवन

Shri Krishna Updesh: जीवन में कभी-कभी ऐसा समय आ जाता है जब समझ ही नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत. मन उलझ जाता है, फैसले लेना मुश्किल हो जाता है और हर तरफ से दबाव महसूस होने लगता है. ऐसे समय में भगवद् गीता का एक श्लोक हमें सबसे बड़ी राह दिखाता है. गीता के 18वें अध्याय का 66वां श्लोक भगवान श्रीकृष्ण का अंतिम और सबसे बड़ा उपदेश माना जाता है, जिसे उन्होंने अर्जुन को महाभारत के युद्ध के समय दिया था.

श्लोक:

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज.

अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥

अर्थ: हे अर्जुन! तुम सभी धर्मों को छोड़कर केवल मेरी शरण में आ जाओ. मैं तुम्हें सभी पापों से मुक्त कर दूंगा, तुम शोक मत करो.

इस श्लोक में छिपा है जीवन का सबसे बड़ा संदेश

1. हर बोझ खुद मत उठाओ

श्रीकृष्ण कहते हैं, जीवन की हर उलझन का बोझ अपने सिर पर मत लो. जब कुछ समझ न आए तो मुझ पर भरोसा करो और मेरी शरण में आ जाओ.

2. धर्म छोड़ना नहीं, उलझन छोड़ना है

यहां सर्वधर्म छोड़ने का मतलब अपना कर्तव्य छोड़ना नहीं है. इसका मतलब है मन को परेशान करने वाली उलझनों, डर और चिंताओं को छोड़ देना.

3. सच्चे मन से पछतावे को मिलती है माफी

श्रीकृष्ण भरोसा दिलाते हैं कि चाहे जीवन में कितनी भी गलतियां हो गई हों, अगर मन में सच्चा पछतावा है और तुम पूरी श्रद्धा से मुझे अपना रहे हो, तो मैं तुम्हें माफ कर दूंगा.

आज के जीवन में क्यों है ये श्लोक इतना जरूरी?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव, दबाव और असमंजस से जूझ रहा है. ऐसे में ये श्लोक हमें सिखाता है कि हर समस्या का हल बाहर नहीं, हमारे अंदर ही है. बस जरूरत है भगवान पर अटूट विश्वास की.जो व्यक्ति इस उपदेश को अपने जीवन में उतार लेता है, उसे हर परिस्थिति में शांति और सही मार्ग मिल जाता है.

इसे भी पढ़ें:-पेट भरकर खाते हैं फिर भी शरीर रहता है कमजोर? आपकी डाइट में हो सकती है ये बड़ी गड़बड़ी