Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने है. गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान निजी कंपनी का बताया जा रहा है. इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था. हादसे के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा घटना का लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विमान हादसे की जांच में जुटी अधिकारियों की टीम
विमान में विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. बता दें कि पुलिस प्रशासन की टीम हादसे की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा घटनास्थल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया गया है. किसी को भी आसपास आने के लिए मना कर दिया गया है।