यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Up news: उत्तर प्रदेश में रविवार को कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.इन इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की जरूरत है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *