UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय पश्चिमी यूपी दौरे के दौरान शामली में 581 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान वह 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं. इन परियोजनाओं का लाभ शामली, बिजनौर और गाजियाबाद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और लोककल्याण की ये परियोजनाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति देंगी और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगी.
सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाओं का विरोधी फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा कि याद रखना, हम सब श्रीराम के वंशज हैं, श्रीकृष्ण के अनुयायी हैं और भोले शंकर के भक्त हैं. हम सब इस बात का ध्यान रखेंगे. राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और शंकर की समरसता व जीवंतता हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है.’
योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने माफिया को जेल या जहन्नुम पहुंचाने का संकल्प लिया था और शामली-कैराना आकर उन्हें लगता है कि वह संकल्प सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारी, किसान और आम नागरिक भय के माहौल में जीते थे, जबकि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।
इसे भी पढ़ें:-RBI का ऐलान, बदले जाएंगे 10 और 20 रुपये के नोट, टेंडर जारी