RBI Plastic Notes Currency: देश में जल्द ही प्लास्टिक के नोट आने वाले हैं. केंद्रीय बैंक RBI देश के करेंसी सिस्टम में इस बड़े और आधुनिक बदलाव की तैयारी में है. RBI जल्द ही देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों (Polymer Banknotes) का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है. इस पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Rollout) की सफलता के बाद ही पूरे देश में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक नोटों को जारी किया जाएगा.
प्लास्टिक के नोट बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी
भारतीय रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली विंग BRBNMPL ने प्लास्टिक के नोट बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला है. कंपनी ने दुनियाभर की कंपनियों से पॉलिमर शीट बनाने और सप्लाई करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) मांगी है यानी पहली बार नोट छापने के लिए जरूरी प्लास्टिक मटेरियल खरीदने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू होती दिख रही है. शुरुआती चरण में 10 और 20 रुपये के नोट पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए जा सकते हैं.
प्लास्टिक नोटों के फायदे
- सबसे बड़ा फायदा इनकी लंबी उम्र है.
- ये कागज के नोटों की तुलना में ढाई से चार गुना ज्यादा चल सकते हैं.
- ये पानी से जल्दी खराब नहीं होते आसानी से फटते नहीं हैं और गंदगी भी कम पकड़ते हैं.
- कई शोधों में पाया गया है कि इनकी सतह पर बैक्टीरिया भी कम टिकते हैं. सबसे अहम बात इनकी पारदर्शी विंडो और आधुनिक सुरक्षा फीचर इन्हें नकली बनाना बेहद कठिन बना देते हैं.
इसे भी पढे़ं:-मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा