पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों की रेकी कर भेजे वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एटीएस और आईबी की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. धौलाना थाना पुलिस ने हापुड़ से देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से दिल्ली के मेट्रो स्टेशन और यहां के प्राचीन मंदिरों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं. आरोपी भारत में संवेदनशील धार्मिक स्थलों की रेकी कर रहे थे.  दोनों आरोपी अजीम राणा और आज़ाद राजपूत पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी कर रहे थे.

धार्मिक स्थलों की तस्वीरें बरामद

आईबी की टीम ने इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. जिसमें राष्ट्र विरोधी चैट, फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा मिला है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा मुकदमा दर्ज किया गया है. 

एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हापुड़ की धौलाना पुलिस ने मेरठ एटीएस और आईबी की टीम के साथ मिलकर आरोपी अजीम राणा और  आजाद राजपूत को गिरफ़्तार किया है. इनके मोबाइल फोन और सर्विलांस के माध्यम से सामने आया कि दोनों अभियुक्त भारत राष्ट्र की सुरक्षा और हितों के प्रतिकूल गतिविधियों में जुटे हुए थे.

जासूसी नेटवर्क के तार की हो रही तलाश

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर अपराध संख्या 90/26, धारा 152, 61 (2) बीएनएस की और साथ ही साथ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत 3/5 में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस जासूसी नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इन्हें इस देशविरोधी कार्य के लिए कोई विदेशी फंडिंग प्राप्त हुई थी. 

इसे भी पढ़ें:-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम यंत्र की स्थापना सम्पन्न, राष्ट्रपति ने रामलला के किए दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *