Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मेडिकल कॉलेजों में धर्मांतरण रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में धर्मांतरण को लेकर विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्यपाल के इन निर्देशों का पालन करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने राज्य के सभी संबद्ध मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को धर्मांतरण रोकथाम सेल बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं.
कैसे काम करेगा ‘धर्मांतरण रोकथाम सेल’?
- यह विशेष सेल मेडिकल कॉलेजों के छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों के बीच सक्रिय रहेगा.
- परिसर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनुचित प्रभाव डालने के प्रयासों पर यह सेल कड़ी नजर रखेगा.
- सेल द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि युवाओं और स्टाफ को उनके नियमों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी रहे.
- यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे दबाने के बजाय सेवा और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां और कैसा रहेगा मौसम?