सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन, 28 लाख विद्यार्थियों को भेजेंगे 3350 करोड़ की छात्रवृत्ति

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को 69794 स्मार्टफोन का उपहार दिया. इसके अलावा उन्होंने 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी वितरित कीं. इससे रियल टाइम पर अपडेट मिल सकेगा. जैसे ही डाटा सही होगा तो हम रैंकिंग में भी ऊपर आएंगे. हर आंगनबाड़ी केंद्र अब एक डिजिटल सेवा का केंद्र बन गया है.  

कार्यक्रम में क्या बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार का वितरण उत्तर भारत के सबसे बड़े शराब माफिया को इसका ठेका दे रखा था और वही तय करता था. जब सरकार बनी तो इसे देखकर मैं भौचक था. मैंने कहा ये तो शराब माफिया है, इसका यहां क्या काम, लेकिन नहीं सब काम वही करता था. पोषाहार कहीं पहुंचता था, कहीं नहीं पहुंचता था. गुणवत्ता इतनी खराब थी कि खाने की स्थिति नहीं होती थी और इसलिए यूपी बिमारू था. ये लोग वही पाप करने वाले लोग हैं जो बच्चों के पोषाहार पर डकैती डालने का काम करते हैं. 2017 के पहले चयन में पैसा चलता था आज ईमानदारी से चयन हो रहा है. 

आंगनबाड़ी केंद्र अब एक डिजिटल सेवा का केंद्र

सीएम योगी ने कहा कि आज यहां 69 हजार से भी अधिक स्मार्टफोन आज यहां वितरित किये गये हैं. इससे रियल टाइम पर अपडेट मिल सकेगा. जैसे ही डाटा सही होगा तो हम रैंकिंग में भी ऊपर आएंगे. हर आंगनबाड़ी केंद्र अब एक डिजिटल सेवा का केंद्र बन गया है.  इसके अलावा 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी प्रदान किए गए. ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन उनको फुर्सत ही नहीं थी. गरीब की पीड़ा को जिसने देखा होगा वही गरीब की पीड़ा को समझ सकता है. जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए होंगे वो उस पीड़ा से नहीं जुड़ सकते हैं. उनके लिए सबकुछ उनके परिवार के लिए चाहिए.

28 लाख विद्यार्थियों को भेजेंगे 3350 करोड़ की छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में राशि भेजेंगे. यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा. इस अवसर पर कक्षा 9-10 और उससे ऊपर की कक्षाओं के कुल 2799982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में लगभग 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई की राशि भेजी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर गिरफ्तार, 20 से अधिक मामलों में था वांछित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *