पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, गोली लगने से दो सिपाही भी घायल

Firozabad: इटावा पुलिस ने डॉक्टर से लूटपाट मामले में शुक्रवार को दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया. शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास नीम खेरिया गांव में दोपहर 12 बजे ये मुठभेड़ हुई. बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के दो सिपाही भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सिपाहियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि दो बदमाश गाजियाबाद से झारखंड जा रहे थे. सूचना पर इटावा एसओजी टीम ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी की. पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ट्रेन से उतरकर पास के एक गांव की ओर भाग निकले. पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश ढेर हो गए.

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें सोग और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को कुछ घटना के कुछ घंटे के बाद मौके पर पकड़ लिया था. दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी. 

इसे भी पढ़ें:-हैदराबाद में 237 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लॉरी में ओडिशा से पुणे ले जा रहे थे मादक पदार्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *