LPG से UPI तक सब पर पड़ेगा असर, 1 जून से बदल रहे 6 बड़े नियम

Rules Changing from 1st June: मई महीना खत्म होने और जून महीने की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी है। महीने की शुरुआत यानी 1 जून से कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों, बैंकिंग सेवाओं, UPI पेमेंट, रेलवे और PAN कार्ड से जुड़े नियम शामिल है। जो आपकी जेब में सीधा असर हो पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे मे…

1. UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव

डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए NPCI नया नियम लागू करने जा रहा है। अब UPI पेमेंट करते समय QR कोड या मोबाइल नंबर की जगह सामने वाले व्यक्ति या दुकानदार का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। इसका मकसद फर्जी नामों के जरिए होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड को रोकना है। इससे यूजर्स को पेमेंट से पहले सही व्यक्ति की पहचान करने में आसानी होगी।

2. LPG सिलेंडर के नए रेट हो सकते हैं लागू

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG और CNG-PNG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले महीने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में 1 जून से घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर कीमतें बढ़ती हैं तो इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और आम परिवारों के बजट पर पड़ सकता है।

3. रेलवे यात्रियों को हो सकती है परेशानी

जून 2026 में भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा रेल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते करीब 77 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे. यह बदलाव रेलवे के ट्रैक अपग्रेड और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण किया जा रहा है. इसका असर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी है, क्योंकि कई सुपरफास्ट और दूरंतो ट्रेनों के समय और रूट में भी बदलाव किया गया है.

4. PAN कार्ड नियमों में बदलाव

आयकर विभाग के द्वारा पैन से जुड़े नए नियम लागू किया जा रहे हैं। जिनके अनुसार कुछ ऐसे ट्रांजैक्शन है जिनके लिए पैन की जरूरत नहीं होगी। जैसे एक दिन में 50000 रुपये से ज्यादा जमा करने पर पहले पैन की आवश्यकता होती थी। हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए पैन की जरूरत वाले नियम को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है।

5.सोलर पैनल खरीदना महंगा हो सकता है

अगले महीने यानी 1 जून 2026 से सोलर पैनल से जुड़े नए नियम लागू किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में अब सिर्फ उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल होगा जो सरकार की Approved List में शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इससे सोलर पैनल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

6. एटीएम से जुड़े नए नियम

बैंकों के द्वारा 1 जून से एटीएम से कैश निकालना, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट निकालना पर लगने वाले चार्ज बढ़ाए जा रहे हैं। बैंकों के द्वारा नए ट्रांजैक्शन स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। महीने में अब आप केवल 5 फ्री ट्रांजैक्शन अपने एटीएम से कर पाएंगे और मेट्रो सिटी में दूसरे बैंक के एटीएम से केवल तीन ट्रांजैक्शंस मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद किए गए सभी ट्रांजैक्शन पर आपको अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

7. FD की ब्याज दरों में हो सकता है बदलाव

ऐसा कहा जा रहा है कि कई सरकारी और निजी क्षेत्र की बैंक एफडी की ब्याज दरों में बदलाव करने जा रही है। इसके अलावा कुछ स्पेशल FD स्किम्स को बंद किया जा सकता है और कई नई स्कीम्स का ऐलान भी हो सकता है। यदि जून महीने में आप एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपने बैंक की नई ब्याज दरों की जानकारी हासिल कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *