अपडेटेड फीचर्स और दमदार लुक में आयेगी महिंद्रा स्कॉर्पियो N, जानें कब तक होगी लॉन्च?

Mahindra Scorpio N 2026: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ वापस लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. पहले की स्कॉर्पियो अपनी मजबूती और रफ-टफ लुक के लिए छोटे और बड़े शहरों में काफी पसंद की जाती थी, लेकिन समय के साथ बाजार में नई-नई SUVs आने लगीं, जिससे इसे कड़ी टक्कर मिलने लगी. नई Scorpio N 2026 में आपको वही मजबूत बॉडी और दमदार रोड प्रेजेंस देखने को मिलेगी, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स और बेहतर डिजाइन जोड़े जाएंगे. यह SUV खास तौर पर उन लोगों के लिए होगी जो स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं.

डिजाइन में होंगे बदलाव

अपडेटेड स्कॉर्पियो एन में मामूली डिजाइन बदलाव होने की उम्मीद है, जबकि इसका सिग्नेचर सिल्हूट और स्टांस बरकरार रहेगा. एसयूवी में रीडिजाइन किए गए हेडलाइट्स, फॉग लैंप और टेल लाइट्स, संशोधित बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और नए ट्रिम एलिमेंट्स शामिल हो सकते हैं.

केबिन के अंदर के फीचर्स

केबिन के अंदर, 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में थार रॉक्स से लिया गया 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है. साथ ही, केबिन का नया डिजाइन और नए इंटीरियर डिजाइन भी वहीं हैं.

इंजन ऑप्शन

इंजन की बात करें तो, नई स्कॉर्पियो एन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसका मतलब है कि मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे. ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों शामिल होंगे, जबकि हाई कैटेगरी के मॉडलों में 4X4 सिस्टम जारी रहने की संभावना है.

कितनी होगी कीमत

Mahindra Scorpio N 2026 की कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है. अनुमान है कि इसकी कीमत 14 लाख से 26 लाख रुपये के बीच हो सकती है. लॉन्च की बात करें तो यह SUV अगस्त 2026 तक बाजार में आ सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है.

इसे भी पढ़ें:-हार्मोनल असंतुलन को प्राकृतिक रूप से कैसे करें ठीक, जानें उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *