दो दिन में होंगे आईपीएल के 4 मुकाबले, मैचों का ये है सही शेड्यूल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर से डबल हेडर का दौर शुरू होने जा रहा है. अब अगले दो ही दिन में चार मैच हो जाएंगे. खास बात ये है कि इस दौरान आरसीबी, मुंबई इंडियंस और सीएसके जैसी टीमें अपने अपने मैच के लिए मैदान में होगी. इस बीच इन मैचों का शेड्यूल क्या है, ये जान लीजिए और साथ ही इसका भी ध्यान रखिएगा कि मैच कितने बजे से शुरू होगा. 

पंजाब-हैदराबाद, दिल्ली-चेन्नई का मुकाबला

पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार यानी 11 अप्रैल को टक्कर होगी. इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होंगी.

लखनऊ बनाम गुजरात मैच, बेंगलुरु और मुंबई का मुकाबला

लखनऊ में  आयोजित रविवार यानी 12 अप्रैल को इसमके एलएजसी और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा. इसके बाद इसी दिन शाम को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 

मैचों के शुरू होने का वक्त 

दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे और इसका टॉस तीन बजे होगा. शाम का मुकाबला साढ़े सात बजे से होगा और इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा. इसका मतलब ये हुआ कि दिन में तीन बजे से लेकर रात 11 साढ़े 11 बजे तक आईपीएल का रोमांच जारी रहेगा. इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी काफी ​फेरबदल और बदलाव दिखाई दे सकता है. 

इसे भी पढ़ें:-सीआरपीएफ में निकली कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *