Dehradun Trip: देहरादून की ये जगहें सफर को बना देंगी यादगार, जरूर करें एक्‍सप्‍लोर

Famous Travel Destinations: देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। खासकर घूमने के शौकीन लोगों को उत्‍तराखंड बेहद पसंद आता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, देश की फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में से एक है। हिमालय की शिवालिक रेंज में स्थित देहरादून को सुंदरता का बेहतरीन नमूना कहा जाता है। वहीं नेचर लवर्स से लेकर एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी देहरादून का सफर बेस्ट ऑप्‍शन हो सकता है। अगर आप भी देहरादून जाने की प्‍लान कर रहे है, तो  इन शानदार जगहों पर जाना ना भूलें। इससे ये जगहें आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बनाएंगी। तो आइए देहरादून के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट्स के नाम जानते हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करके अनोखा एक्सपीरिएंस हासिल किया जा सकता है।

सहस्त्रधारा

देहरादून से 15 किमी की दूरी पर स्थित राजपुर गांव में सहस्त्रधारा नाम की जगह है, जो बेहद खास है। सहस्त्रधारा का अर्थ होता है हजार नदियां। सहस्त्रधारा सल्फर वॉटर स्प्रिंग के लिए भी फेमस है। जिसकी मदद से आप कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं।

रॉबर्स गुफा

राजधानी  देहरादून से 18 किमी की दूरी पर स्थित रॉबर्स केव को गुच्चू पानी भी कहा जाता है। 650 मीटर लम्बी इस गुफा से पानी की धाराएं निकलती हैं। वहीं स्थानीय कहानियों के अनुसार अंग्रेजी हुकूमत के दौरान कुछ डाकू अंग्रेजों के सामानों की डकैती करके इसी गुफा में घुस जाते थे और अंग्रेजी सैनिक उन्हें पकड़ने में विफल साबित होते थे।

टाइगर फॉल्स

टाइगर फॉल्स को देहरादून की मशहूर जगहों में गिना जाता है। यहां गिरने वाले झरने के पानी की आवाज की बात करें तो यह बिल्कुल शेर की दहाड़ की तरह सुनाई देती है। जिसके कारण इसे टाइगर फॉल्स कहा जाता है। टाइगर फॉल्स देहरादून से 20 किमी की दूरी पर मौजूद है।

 

टपकेश्वर मंदिर

भगवान शिव को समर्पित टपकेश्वर मंदिर देहरादून से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत काल में गुरु द्रोण के पुत्र अश्वत्थामा की मां ने उन्हें दूध देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद अश्वत्थामा ने कड़ी तपस्या करके महादेव को प्रसन्न किया और भगवान शंकर ने यहां उनके लिए दूध की धार बहा दी थी। यही दूध अब पानी के रूप में शिवलिंग पर टपकता रहता है।

बुद्धा टेम्पल

देहरादून के क्लेमनटाउन से 4 किमी की दूरी पर बुद्धा टेम्पल भी है। 1965 में बने इस मंदिर को एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ कहा जाता है। वहीं टेम्पल के अंदर भगवान बुद्ध की 103 फीट ऊंची प्रतिमा भी विराजमान है।

चिड़ियाघर

देहरादून मसूरी हाईवे पर शहर का फेमस चिड़ियाघर है। यहां आप कई हिमालयन पशु-पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। इसके साथ ही देहरादून जू में पायथन, रस्सल वाइपर, किंग कोबरा, करेत, वाइन स्नेक और रैटल स्नेक जैसी सांपों की कई अद्भुत प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *