Assembly bypolls: घोसी उपचुनाव में मतगणना का 9वां राउंड, उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

Assembly bypolls results: उत्तर प्रदेश के घोसी समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परि‍णाम आज आने है जिसके लिए मतगणना भी शुरू हो चुकी है। वहीं, घोसी उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना में शुरूआती रूझानों में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी थी। वहीं सातवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 1372 मत आगे निकले। उन्हें सातवें चरण में 4083 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 2711 मत मिले। ऐसे में छह चरणों से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी दिखी।

 

वहीं, 9वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर नौ हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं। घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। नौ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने 9342 वोटों से बढ़त बना रखी है। नौ राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट प्राप्त हुए हैं। जिसमें सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *