तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया परिवार, 4 लोगों की मौत

Rajasthan: राजधानी जयपुर में मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया है. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं. 

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ACP अमीन हसन ने जानकारी दी है कि यह हादसा सुबह 9.00 बजे के करीब हुआ. ट्रेलर दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था. रास्ते में एक दंपती और उनके तीन बच्चे  गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. तीनों बच्चों की मौत हो गई है और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.” 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और एंबुलेंस रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं. पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने भी लोगों की मदद करने शुरू कर दी थी. पुलिस ने घायलों और मृतकों को बाहर निकालाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चंद्रप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल, गंभीर रूप से घायल कैलाशी का उपचार चल रहा है. पुलिस ने चारों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक तबाही मचाएगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *