Mp News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है. जहां एक बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 2 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं. दूल्हे के चाचा और पिता सहित कई बारातियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से 4 को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें:-कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा गिरफ्तार, कई भारतीय दस्तावेज बरामद