Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने चिक्कबल्लापुर जिले से एक पाकिस्तानी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. दोनो वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे. इनके पास से कई भारतीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहानाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन खान के तौर पर हुई है, जो दासागरेपल्ली गांव में रह रहे थे.
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी महिला दासागरेपल्ली गांव के एक व्यक्ति से शादी की थी. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद, आरोपियों के पास कथित तौर पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक खाते थे. जांच के तहत इन दस्तावेजों की असलियत की पुष्टि की जा रही है.
इसे भी पढे़ं:-पीएम मोदी ने ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को किया संबोधित, कहा- भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते बेहद मजबूत