MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से करीब 5 क्विंटल अवैध विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर बरामद किए हैं. कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली.
जानकारी के अनुसार रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस को मुखबिर से विस्फोटक सामग्री के बारे में जानकारी मिली थी, जिसने बताया की एक शख्स रीवा में विस्फोटक का सामान लेकर एंट्री करने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया की और रीवा मनगवां मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया. कार की तलाशी के दौरान रीवा पुलिस को कार के अंदर भारी मात्रा में जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और केबल बरामद हुए.
इसे भी पढ़ें:-मोदी सरकार का कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, CGHS पैनल में शामिल हुए दिल्ली-NCR के 207 नए हॉस्पिटल