MP Budget 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज (18 फरवरी) वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया गया. यह मोहन यादव सरकार का तीसरा और बतौर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का सातवां बजट है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए. सरकार ने बताया कि राज्य सरकार कोई भी नया कर (Tax) नहीं लगाएगी और न ही बढ़ेगा. बजट में अलग-अलग महिला कल्याण योजनाओं के लिए कुल 1,27,555 करोड़ दिए गए हैं. किसानों को 3000 करोड़ रुपए की लागत से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे.
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है. सरकार ने इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपए दिए हैं, जहां सीनियर नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जहां उन्हें धार्मिक स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा. जबकि सरकार ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए 2 हजार 55 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है. बजट में धार्मिक केंद्रों को विकसित करने की बात भी कही गई है.
किसानों के लिए 1,15,013 करोड़ का प्रावधान
- उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु: ₹28,158 करोड़
- कृषि आदान व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु: ₹64,995 करोड़
- उपज का बेहतर मूल्य दिलाने हेतु: ₹8,091 करोड़
- सुरक्षा चक्र (बीमा आदि) हेतु: ₹13,769 करोड़
- कुल प्रावधान: 1,15,013 करोड़ रुपये (अन्य वित्तीय संसाधनों सहित)
कोई नया टैक्स नहीं, 11 प्रतिशत बजट की वृद्धि
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि राज्य में कोई नया कर (टैक्स ) नहीं लगाया जाएगा और न ही कोई टैक्स बढ़ेगा. वित्त वर्ष 2026-27 में 11% बजट की वृद्धि की गई है. GSDP में 10% की वृद्धि हुई है.
पुलिस विभाग में होगी भर्तियां
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में पुलिस विभाग ने भर्तियों पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सरकार की तरफ से चल रही है. पुलिस विभाग में यह भर्तियां अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी. इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए 11000 नए अवास राज्य में बनाए जाएंगे.
ईवी को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में छूट दे रही सरकार
- 10 हज़ार 410 करोड़ G RAM G योजना के लिए प्रस्तावित किए हैं.
- स्वच्छ भारत ग्रामीण (Swach Bharat Gramin) के लिए 400 करोड़ का प्रस्ताव.
- 40 हज़ार 62 करोड़ रुपये पंचायत एंव ग्रामीण विकास के लिए.
- वायु प्रदूषण (Air Pollution) कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को प्राथमिकता दी जा रही है.
- इलेक्ट्रिक वाहनों और CNG वाहनों को मोटरयान कर (Motor Vehicle Tax) में छूट दी जा रही है.
हेल्थ सेक्टर पर बड़ा ऐलान
बजट में मध्य प्रदेश के हेल्थ सेक्टर पर बड़ा ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि हेल्थ सेक्टर के लिए 23,747 करोड़ का दिए जाएंगे, जिसमें अलग-अलग योजनाओं का संचालन होगा. वहीं महिला कल्याण योजना के लिए कुल 1,27,555 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा. वहीं स्कूलों में 8वीं तक के छात्रों को अब टेट्रा पैक में दूध मिलेगा, ताकि छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके.
इसे भी पढ़ें:-जीवन में होना है सफल तो आज ही अपना लें ये आदतें, आपके कदम चूमेगी तरक्की