MP: मध्य प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश का कहर देखने को मिला है. राजगढ़ जिले के सारंगपुर में स्थित पड़ाना कस्बे के पास एक ईको कार चालक ने नाला पार करने की प्रयास में तेज बहाव की चपेट में आ गया. देखते ही देखते कार पानी के तेज बहाव में बहकर गहरे नाले में जा गिरी. कार में चार बच्चों, चार महिलाओं और तीन पुरुषों समेत 11 लोग सवार थे.
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. ग्रामीण भी रस्सों के माध्यम से रेस्क्यू करने में जुटे थे. कई घंटों के प्रयास के बाद 7 के शव निकाले गए. बरामद शवों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है. मुकेश व हुकुम सिंह नामक दो युवक जिंदा बचे हैं. फिलहाल सभी 7 शव पड़ाना में ही रखे गए हैं. अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
जानकारी के अनुसार देवास जिले के सतवास गांव का एक परिवार ईको कार से राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के कड़नावद गांव स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क और नाले के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो रहा था. इसके बावजूद चालक ने कार रोकने के बजाय नाला पार करने का प्रयास किया.
इसे भी पढ़े:-Tiranga Yatra: गोरखपुर में दिखा देशभक्ति का सैलाब, सीएम योगी के साथ तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरा शहर