Sheikh Hasina: एक बार फिर बांग्लादेश की राजनीति करवट लेने वाली है. वहां की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना वापस लौटने का प्लान बना रही है. उनके नए प्लान की पुष्टि नए पासपोर्ट और पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध, जो उन्होंने सोमवार को किया है. शेख हसीना के वकीलों ने बांग्लादेश दूतावास की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को पत्र कर ये मांग की है.
इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि वहां की अंतरिम सरकार और अन्य अधिकारियों ने उनके मौजूदा बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) को रद कर दिया था, जिस वजह से उन्हें वहां आने के लिए नए दस्तावेजों की जरूरत होगी. वकीलों ने लिखा कि इसलिए अनुरोध है कि आप हमारे मुवक्किल के लिए नया बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने के लिए जरूरी कदम उठाएं.
शेख हसीना 2024 में देश छोड़ कर आईं थीं भारत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र से वापसी के संकेत मिलते हैं. पत्र में बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को एक नया पासपोर्ट और पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि वह भारत में अपने स्वेच्छा से लिए गए निर्वासन से वापस लौट सकें. 2024 में देश से भागने के बाद यह उनकी पहली पहल है, जो देश लौटने का संकेत देती है.
उन्होंने दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई है, जिसकी घोषणा कुछ समय पहले की थी. वहां की आवाम के विद्रोह के बाद से उन्हें अपना देश छोड़ कर भागना पड़ा था. उनके इस कदम से देश में नए राजनीतिक और कानूनी तनाव पैदा हो सकता है. मालूम हो कि बांग्लादेश में उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है.