मध्य प्रदेश में नाले के तेज बहाव में बही कार, 8 लोगों की मौत

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। उफनाया नाला आठ लोगों के लिए काल बन गया। बता दें कि नाले के तेज बहाव में कार बह गई। इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है। हादसे का शिकार हुए लोग बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

नाला पार करते समय तेज बहाव में बही कार

जानकारी के मुताबिक आगर मालवा नलखेड़ में उफनाते बरसाती नाले को श्रद्धालुओं से भरी कार पार कर रही थी। इसी दौरान बहाव तेज होने से कार बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

बता दें कि कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरु किया, लेकिन अब तक किसी के जीवित बचने का संकेत नहीं मिला है। वहीं, शवों को निकालने के बाद कार को रस्सी के जरिए बाहर खींचा गया। जिसमें और शव हो सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार मृतक आगर मालवा के नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *