मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति, सीएम आज करेगें डिफेंस प्लांट का शिलान्यास

Madhya Pradesh: आत्मनिर्भर भारत को बड़ा बढ़ावा देते हुए  मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में रविवार को शिवपुरी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शिवपुरी में करीब 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 211.29 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग परियोजना प्रदेश में रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने देने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी मजबूती देगी।

सरकार का मानना है कि इससे मध्य प्रदेश रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। बता दे कि ग्वालियर में पहले से मौजूद स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के साथ यह नया प्लांट पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मजबूत डिफेंस इकोसिस्टम विकसित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *