Karnataka: कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल में बंद तीन कैदी जेल से फरार हो गए. पुलिस ने एक कैदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं. कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी जेल का दौरा कर निरीक्षण किया. इसके बाद, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जांच पूरी होने तक जेल के आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया.
ये तीनों अलग-अलग अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा काट रहे थे. बताया जा रहा है कि तीनों सुरक्षा दीवार फांदकर भाग गए और जेल कर्मचारियों को इसकी जानकारी सुबह ही मिली. जेल कर्मचारियों ने फर्टाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.
सूत्रों के अनुसार, कैदियों ने कंपाउंड की दीवार पर चढ़ने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया. बिजली के तारों वाली बाड़ को पार करके बाहर उतरते समय, उन्होंने नीचे कूदने और भागने के लिए टी-शर्ट और तौलिये से बनी रस्सी का इस्तेमाल किया.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर दी बधाई
पहले वनडे मुकाबले में हारा इग्लैंड, भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त