पहले वनडे मुकाबले में हारा इग्लैंड, भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त

ODI: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत और इंग्लैंड के बीच यह पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मेजबान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 47.5 ओवर्स में 258 रन बनाकर सिमट गई। इसके बाद टीम इंडिया ने इस टारगेट को 45.2 ओवर्स में हासिल कर लिया जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन  तो वाशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा अक्षर पटेल ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए 4 विकेट हासिल किए तो वहीं 57 रनों की पारी भी खेलने में कामयाब रहे। बता दे कि पहले वनडे में जीत के बाद शुभमन गिल काफी खुश दिखाई दिए जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमें 320 रनों का टारगेट भी मिलता तो हम उसके लिए भी तैयार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *