उड़ी सेक्टर में आतंकी साजिश नाकाम, एलओसी के पास एके-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Srinagar: उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सुरक्षाबलों ने विरोधी तत्वों और आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. यहां उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब गवालटा गावं में चलाए गए एक ऑपरेशन में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा बरामद किया है.

अधिकारियों के मुताबिक, मौके से 4 पिस्टल, 1 एके-47 मैगजीन, 1 एके-47 राइफल, 2 एमपी-5 गन, 4 एमपी-5 मैगजीन और 12 पिस्टल मैगजीन जब्त की गई हैं. इसके अलावा हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस भी मिले हैं, जिनमें एके-47 के 839 जिंदा कारतूस, एमपी-5 गन के 255 कारतूस और पिस्टल के 50 जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके साथ ही तार काटने वाला एक वायर कटर भी बरामद हुआ है.

इसे भी पढे़ं:-आगरा से एटा तक एनएच के निर्माण का रास्ता साफ, 685.51 करोड़ की लागत से बनेगा टू-लेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *