Himachal Rains: 12 घंटो में हुई 22 मौते, मची तबाही, अब तक कुल 29 लोगों की गई जान

Himachal Weather news updates: हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन और मंडी जिले में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से अब मौतो का आकड़ा बढ़कर 22  हो गई है। वहीं, मंडी के कटौला में घर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर सूबे में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, शिमला के समरहिल में शिव मंदिर पर लैंडस्लाइड से 9 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीटर पर 9 लोगों के शव मिलने की पुष्टी की है। इसी तरह सोलन जिले के कंडाघाट में ममलीग के जादोन गांव में सात लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि यहां पर रात को दो मकानों पर लैंडस्लाइड हुए हैं। इसी तरह सोलन के नालागढ़ में महिला की जान चली गई है.

महिला का मकान गिरने से बच्चा भी घायल हैं। मंडी के धर्मपुर में दीवार गिरन से पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। इसी क्रम में एक अखबार की गांड़ी पर लैंडस्लाइड के चलते ड्राइवर की मौत हुई है। शिमला के फागली में भी शेड लैंडस्लाइड की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है और अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कुल मिलाकर अब तक 12 घंटे में 22 लोगों की जान जा चुकी है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में बीते 12 घंटे में सबसे अधिक बारिश कांगड़ा में 273 एमएम, हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा में 254 एमएम में हुई है। धर्मशाला में 250 एमएम और शाहपुर में 255 पानी बरसा है। इसी तरह मंडी के सुंदरनगर में 168 एमएम, शिमला में 125, नाहन 106, पालमपुर 220, मंडी 139, शिमला के जुब्बड़हट्टी में 131 और बिलासपुर में 131 एमएम पानी अब तक बरस चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *